विकास दुबे का घर गिराना कितना सही? जानिए क्या है राय

कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दौर जारी है। एक ओर जहां पुलिस विकास की तलाश में सरगर्मी से लगी हुई है वहीं दूसरी ओर उनके साथियों की भी खोजबीन की जा रही है। हालांकि इसी बीच कानपुर के स्थानीय प्रशासन की ओर से विकास का किले सरीखे घर भी जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया है। जिस जेसीबी का इस्तेमाल पुलिस टीम के घेराव के लिए किया गया था उसी से विकास के घर को पूरी तरह से तहस-नहस कर कारों को कुचल दिया गया। वहीं लखनऊ में भी जो विकास का एक मकान है उसे भी गिराने की तैयारी चल रही है।

विकास दुबे का घर गिराए जाने के बाद यह बहस जारी है कि इस तरह से घर को गिराया जाना कितना जायज है? क्या किसी के अपराधों की सजा की कड़ी में उसका घर इस तरह से गिरा देना कानूनी तौर पर सही है? इसको लेकर प्रदेश की जनता इन दिनों खासा चर्चा कर रही है। वहीं एक्सपर्टस की मानें तो सिर्फ एफआईआर के नाम पर किसी का घर नहीं गिराया जा सकता है। घर गिराने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होता है। किसी भी प्रॉपर्टी को गिराने के लिए पहले कोर्ट से ऑर्डर होता है और ऑर्डर के बाद ही घर को गिराया जा सकता है। हालांकि सिर्फ एफआईआर के आधार पर किसी का घर गिराने को लेकर कानूनी जानकार खुद सही नहीं मान रहे हैं। उनका यही सवाल है कि क्या जमीन अवैध थी या घर ही जमीन पर अवैध तरीके से बना था। फिर अगर ऐसा भी था तो क्या इसके लिए कोई कोर्ट का ऑर्डर लिया गया था?

LIVE TV