जानिए वास्तु में हैं, इन आठ दिशाओं का खास महत्व

जयपुर। दिशाओं के ज्ञान को ही वास्तु कहते हैं। यह एक ऎसी पद्धति का नाम है, जिसमें दिशाओं को ध्यान में रखकर भवन निर्माण व उसका इंटीरियर डेकोरेशन किया जाता है। ऎसा कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार भवन निर्माण करने पर घर-परिवार में खुशहाली आती है।

वास्तु का खास महत्व

वास्तु में दिशाओं का बड़ा महत्व है। अगर आपके घर में गलत दिशा में कोई निर्माण होगा, तो उससे आपके परिवार को किसी न किसी तरह की हानि होगी, ऎसा वास्तु के अनुसार माना जाता है।

वास्तु में आठ महत्वपूर्ण दिशाएं होती हैं, भवन निर्माण करते समय जिन्हें ध्यान में रखना नितांत आवश्यक है।

ये दिशाएं पंचतत्वों की होती हैं।

किस दिशा का क्या है महत्व उत्तर दिशा:- इस दिशा में घर के सबसे ज्यादा खिड़की और दरवाजे होना चाहिए। घर की बालकनी व वॉश बेसिन भी इसी दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में यदि वास्तुदोष होने पर धन की हानि व करियर में बाधाएं आती हैं। इस दिशा की भूमि का ऊंचा होना वास्तु में अच्छा माना जाता है।

2018 में काम की वजह से पत्रकारों की दोगुना हत्याएं

दक्षिण दिशा:- इस दिशा की भूमि भी तुलनात्मक रूप से ऊंची होना चाहिए। इस दिशा की भूमि पर भार रखने से गृहस्वामी सुखी, समृद्ध व निरोगी होता है। धन को भी इसी दिशा में रखने पर उसमें बढ़ोतरी होती है। दक्षिण दिशा में किसी भी प्रकार का खुलापन, शौचालय आदि नहीं होना चाहिए।

पूर्व दिशा:- पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा है। इस दिशा से सकारात्मक व ऊर्जावान किरणें हमारे घर में प्रवेश करती हैं। गृहस्वामी की लंबी उम्र व संतान सुख के लिए घर के प्रवेश द्वार व खिड़की का इस दिशा में होना शुभ माना जाता है। बच्चों को भी इसी दिशा की ओर मुख करके पढ़ना चाहिए। इस दिशा में दरवाजे पर मंगलकारी तोरण लगाना शुभ होता है।

पश्चिम दिशा में ऐसी चीजें रखने से आती है परेशानियां

पश्चिम दिशा:- इस दिशा की भूमि का तुलनात्मक रूप से ऊंचा होना आपकी सफलता व कीर्ति के लिए शुभ संकेत है। आपका रसोईघर व टॉयलेट इस दिशा में होना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा:- ईशान दिशा के नाम से जानी जाने वाली यह दिशा “जल” की दिशा होती है। इस दिशा में बोरिंग, स्वीमिंग पूल, पूजास्थल आदि होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार का इस दिशा में होना वास्तु की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा:- इसे “वायव्य दिशा” भी कहते हैं। यदि आपके घर में नौकर है तो उसका कमरा भी इसी दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में आपका बेडरूम, गैरेज, गौशाला आदि होना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा:- यह “अग्नि” की दिशा है इसलिए इसे आग्नेय दिशा भी कहते हैं। इस दिशा में गैस, बॉयलर, ट्रांसफॉर्मर आदि होना चाहिए।

दक्षिण-पश्चिम दिशा:- इस दिशा को “नैऋत्य दिशा” भी कहते हैं। इस दिशा में खुलापन अर्थात खिड़की, दरवाजे बिल्कुल ही नहीं होना चाहिए। गृहस्वामी का कमरा इस दिशा में होना चाहिए। कैश काउंटर, मशीनें आदि आप इस दिशा में रख सकते हैं।

पुराने समय में गृहनिर्माण वास्तु के अनुसार ही होता था, जिससे घर में धन-धान्य व खुशहाली आती थी।

आजकल हममें से हर किसी की जिंदगी में आपाधापी व तनाव ही तनाव है।

जिससे मुक्ति के लिए हम तरह-तरह के टोटके व प्रयोग करते हैं।

वास्तु तनाव व परेशानियों से मुक्ति की एक अच्छी पद्धति हो सकती है। वास्तु की कुछ बातें ध्यान में रखकर आप अपने जिंदगी में परिवर्तन की उम्मीद तो कर सकते हैं किंतु पूर्णत: परिवर्तन तभी होगा, जब आप स्वयं अपने व्यवहार व कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

LIVE TV