मोदी के गढ़ में सोनिया बनाएंगी भोले बाबा से दूरी

वाराणसी में सोनिया गांधीनई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को वाराणसी आएंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक वाराणसी में सोनिया गांधी लगभग साढ़े सात घंटे गुजारेंगी। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

ख़बरों के मुताबिक सोनिया गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर तो जाएंगी पर भोले बाबा के दर्शन नहीं करेंगी। भोले बाबा के दर्शन न करने के पीछे पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष को अस्थमा की समस्या है इस कारण उनको मंदिर की सीढियां चढ़ने उतरने में दिक्कत होगी।

वाराणसी में सोनिया गांधी का ये है कार्यक्रम-

1- वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट सुबह 11 बजे पहुंचेंगी कांग्रेस अध्यक्ष।

2- दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस जाएंगी। इससे पहले करीब 10 हजार बाइक सवार सोनिया गांधी के काफिले में शामिल होंगे। सर्किट हाउस पर लंच का भी कार्यक्रम है।

3- 1 बजे से 6.4 किमी का रोड शो शुरू होगा और कचहरी होते हुए अंधरापुल चौकाघाट, अलइपुर, पीली कोठी, गोलगद्दा विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया, इंग्लिशियालाइन तक रोड शो पहुंचेगा। कांग्रेस अध्यक्ष यहां पर कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और यहां आए लोगों को पांच मिनट के लिए संबोधित करेंगी।

4- दोपहर तीन बजे रोड शो का कार्यक्रम समाप्त होगा। यहां से उनकी सर्किट हाउस वापसी होगी।

5- सर्किट हाउस में करीब 1 घंटे 10 मिनट बिताने के बाद वे शाम 5:45 मिनट पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकलेंगी।

6- शाम छह बजे मंदिर पहुंच दर्शन पूजन के बाद एयरपोर्ट रवाना होंगी।

7- करीब सात बजे सोनिया गांधी दिल्ली के लिए निकल जाएंगी।

LIVE TV