देखें वीडियो : पानी से बाहर निकल लड़की को घसीटकर ले गई मछली

मछली पानी से बाहरनई दिल्ली। कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं कि हमें खुद की आंखों पर भरोसा नहीं होता है। क्या आप कभी ये मान सकते हैं की कोई मछली पानी से बाहर निकले और किसी लड़की को खीचते हुए पानी में लेकर जाए। अगर आप मानने से इनकार कर रहे हैं तो ये वीडियो देखें आपको भी यकीन हो जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कनाडा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे बंदरगाह के पास बैठी एक लड़की को सील समुंद्र में घसीटकर ले जा रही है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि सफ़ेद फ्रॉक में एक बच्ची बंदरगाह के पास बनी दीवार पर बैठी हुई है तभी उसके पीछे पानी में एक बहुत बड़ी सील तैर रही है।

अचानक सील पीछे से उस लड़की का फ्रॉक खींचकर उसे पानी में घसीट ले जाती है। ये सबकुछ  इतनी तेज़ी से हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हालांकि एक व्यक्ति उस लड़की को बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद जाता है। लड़की को सही सलामत बचा लिया गया है। बताया जाता है कि सील यूं तो मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन खतरे की आशंका पर उग्र हो जाते हैं।

देखें वीडियो : 

LIVE TV