ताजनगरी में मचा बवाल, जब सड़क पर उतरीं ये फाइटर लड़कियां

लड़कियों ने जमकर लात-घूंसेआगरा। यूं तो सड़कों पर लड़को का मार-पीट करना तो आम बात है, लेकिन यदि लड़कियां बीच सड़क किसी की धुनाई कर दें तो मामला आम से खास हो जाता है। ऐसा ही मामला ताजनगरी आगरा में सामने आया। यहाँ लड़के और लड़कियों के बीच ऐसी जमकर मारपीट हुई की सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर आ गयी। बता दें कि इस मारपीट में लड़कियों ने जमकर लात-घूंसे चलाए। 45 मिनट तक यह नजारा चलता रहा और लोग वहां जमा होकर बस नजारे का लुत्फ़ उठाते रहे।

लड़कियों ने जमकर लात-घूंसे चलाए

ख़बरों के मुताबिक़ घटना आगरा के प्रतापपुरा चौराहे की है। 100 नंबर पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

यहां देवीराम मिष्ठान भंडार के पास 3 लड़कियां बिना नंबर वाली लाल स्‍कूटी से आईं, उनके साथ एक लड़का भी आया।

अचानक किसी बात पर वहां मौजूद 3 अन्‍य लड़के लड़कियों के साथ आए लड़के की पिटाई करने लगे। फिर लड़कियों ने उन लड़कों पर हेलमेट और लात-घूंसों से हमला बोल दिया।

मारपीट के दौरान अचानक लड़कों की तरफ से और लोग आ गए और उन्होंने लड़कियों की पिटाई शुरू कर दी।

यह कारनामा करीब 45 मिनट तक चलने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाया। साथ ही  100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी भी दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस सिर्फ एक युवक को गिरफ्तार कर साथ ले गई।

पकड़े गए युवक का कहना है कि झगड़ा करने वाली लड़कियां कॉल गर्ल थीं। उसने बताया कि उसके दोस्तों के साथ उन लड़कियों का कुछ झगड़ा हो गया था। इसलिए वह उन्हें बचाने के लिए पहुंचा था। पकडे गए युवक का नाम इरफ़ान बताया जा रहा है।

वहीं सीओ सदर असीम चौधरी का कहना है कि उन्हें प्रतापपुरा चौराहे पर मारपीट की सूचना मिली थी। मौके से एक युवक की गिरफ्तारी कर ली गयी है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

LIVE TV