उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में हमेशा हुआ कुछ ऐसा कि आप सोच भी नहीं सकते हैं

उत्तराखंड में जिस भी दल की सरकार रही, उसे लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब तक हुए तीनों लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड देखने को मिला है। वहीं, चार उपचुनावों में मिले-जुले नतीजे आए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में यह ट्रेंड रिपीट होता है या बदलता है।

लोकसभा चुनाव

राज्य में पहली बार लोकसभा का उपचुनाव 2002 में नैनीताल सीट पर हुआ। पहली निर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद नारायण दत्त तिवारी ने नैनीताल सीट से इस्तीफा दिया था। तब इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के महेंद्र पाल ने 200181 वोट हासिल कर भाजपा के बलराज पासी को एक लाख से अधिक के अंतर से शिकस्त दी थी।

2004 में हुए आम चुनाव के समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद पार्टी केवल नैनीताल सीट पर जीत हासिल करने में सफल हो पाई। भाजपा ने पौड़ी, टिहरी व अल्मोड़ा और सपा ने हरिद्वार सीट अपने नाम की। 2007 में टिहरी सांसद मनुजेंद्र शाह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विजय बहुगुणा ने जीत हासिल की थी।

पाक की इस हरकत पर आपको आएगी हंसी, कैसे भारतीय बाइक्स का नाम बदलकर अपने बाजार में करता है बिक्री…

इसी वर्ष राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई तो पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद मे.ज. भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2008 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के ले.ज. टीपीएस रावत ने जीत हासिल की। 2009 में हुए आम चुनाव के नतीजे राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा के खिलाफ रहे और कांग्रेस ने 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।

2012 में कांग्रेस के विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद टिहरी लोक सभा सीट पर एक बार फिर उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

2014 में हुए तीसरे लोकसभा चुनाव के परिणाम राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ रहा और पार्टी को पांचों सीटों पर हार झेलनी पड़ी। भाजपा ने राज्य की पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी।

उपचुनाव के नतीजे
वर्ष    सीट        विजेता
2002     नैनीताल        महेंद्र पाल सिंह (कांग्रेस)
2007     टिहरी        विजय बहुगुणा (कांग्रेस)
2008     पौड़ी        ले.ज. टीपीएस रावत (भाजपा)
2012     टिहरी        माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)

लोकसभा चुनाव के नतीजे
वर्ष    राज्य में सरकार        लोकसभा का परिणाम
2004    कांग्रेस        भाजपा-3, कांग्रेस-1, सपा-1
2009    भाजपा        कांग्रेस-5, भाजपा-0
2014    कांग्रेस        भाजपा-5, कांग्रेस-0

LIVE TV