लगातार बढ़ते मामलों के बीच पहली बार कोरोना को लेकर मिली यह गुड न्यूज

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच एक लाख मरीजों के ठीक होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42 लाख के करीब पहुंच गयी है। इस बीच 91 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 53 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों की जान इसकी वजह से जा चुकी है।

आपको बता दें शुक्रवार रात 9 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार देर रात तक 91,236 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 52 लाख 93 हजार से अधिक पहुंच गयी हैं। इस बीच 98,910 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 41.94 लाख पहुंच गया है। महामारी के चलते अभी तक 1223 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या का आंकड़ा 85,520 पहुंच गया है।

LIVE TV