लखनऊ महोत्सव में जैविक पोषण वाटिका रही आकर्षण का केंद्र, लोगों के बीच दिखा उत्साह

लखनऊ। अटल संस्कृति अटल विरासत थीम के साथ आयोजित लखनऊ महोत्सव 2018 के अटल गाँव में आई केयर इंडिया के विलेज विंडो प्लेटफॉर्म के अंतर्गत बनाई गयी जैविक पोषण वाटिका बच्चे, युवा एवं वृद्ध सभी के आकर्षण का केंद्र रही। सभी लोगों ने न केवल इस वाटिका के सभी पौधों की जानकारी ली बल्कि लगभग सभी ने पोषण वाटिका के साथ सेल्फी भी ली।

लखनऊ महोत्सव

देखते ही देखते यह लखनऊ महोत्सव का एक चर्चित सेल्फी पॉइंट बन गया। सभी ने आई केयर इंडिया के प्रयासों को सराहा। यह पोषण वाटिका सरकारी स्कूलों के अंदर विकसित किया जाने वाला एक मॉडल है, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों को पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया जा सके। इस मॉडल को बनाने में श्री योगेश्वर डिवाइन हर्बल संस्थान, बाराबंकी के सुनील जी का सहयोग प्राप्त हुआ।

भैया केजरीवाल ने तो खुश कर दिया! अब प्रदूषण से भी मिलेगी छुट्टी और दूसरी चीज़ के बारे में खुद पढ़ लो

पोषण वाटिका के साथ आई केयर इंडिया के अंकुरम कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों सलौली व मोहम्मदपुर गढ़ी के शिक्षक क्रमशः संतोष माथुर व राहुल यादव द्वारा स्कूल में पोषण वाटिका का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया।

लखनऊ महोत्सव

विलेज विंडों आई केयर इंडिया की एक सामाजिक आर्थिक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक उत्पाद के लिए प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करना है। यह एक ऐसा प्लैटफ़ार्म है जिसके अंतर्गत किसानों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को सही मूल्य व पहचान मिल सकेगी। ब्रांड के रूप विलेज विंडों छोटे किसानों के लिए भी बहुत मददगार साबित होगा।

गुलजार के साथ फिर से फिल्म करना चाहती हैं तब्बू

विलेज विंडो की आधारशिला आई केयर इंडिया संस्था है, जो पिछले कई वर्षों से वृहद स्तर पर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के रुपांतरण लिए प्रतिबद्ध होकर जमीनी बदलाव के लिए कार्य कर रही है। संस्था के प्रयासों को समय-समय पर प्रदेश सरकार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी सराहा गया है।

LIVE TV