रोचक दृश्य! जब संसद में बीजेपी सांसद ने कहा ‘भारत माता की..,राहुल बोले-‘जयहिंद

नयी दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।

दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य ‘भारत माता की जय’ नारे लगा रहे थे। शाहजहांपुर से निर्वाचित हुए भाजपा के अरूण कुमार सागर ने शपथ लेने के बाद दो बार ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए तो उस पर गांधी ‘एक बार और’ कहते सुने गए।

इसके बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा ‘एक बार और।’’ इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ‘जय’ कहें तो वह ‘भारत माता की..’ का नारा लगाएंगे।

‘ आदेश ‘ का रियलिटी चेक , सीएम योगी के आदेश पर कितने अधिकारी पास..

फिर उन्होंने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया जिस पर गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा। कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ‘जय हिंद’ कहा। भाजपा सदस्यों ने ‘जय’ का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए।

LIVE TV