गर्मी के मौसम में मेहमानों को सर्व करें ठंडी-ठंडी ‘‘रूह अफ़ज़ा लस्सी’, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मी के मौसम के हर किसी का मन कुछ खाने बजाय ठंडा-ठंडा पीने का करता है। खासकर अगर ऐसे मौसम ठंडी ‘रूह अफज़ा लस्सी’ मिल जाए तो मज़ा ही दो गुना हो जाए। रूह अफज़ा लस्सी एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब रेसिपी है जो पूरे भारत में बहुत ही फेमस है। इसका अलग स्वाद ही इसे बाकी व्यंजनों से अनोखा बनाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसकी तैयारी में केवल 5 मिनट का समय लगता है। अब जब भी आपके घर में कोई पार्टी हो तो इस रेसिपी को जरुर बनाए और अपने मेहमानों को सर्व करें।

गर्मी के मौसम में मेहमानों को सर्व करें ठंडी-ठंडी ‘‘रूह अफ़ज़ा लस्सी’, जानें इसे बनाने का तरीका

रूह अफज़ा लस्सी रेसिपी

सामग्री:

  • 2 कटोरी ताज़ा दही
  • 1/2 कटोरी ठंडा पानी
  • 1 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच रूह अफज़ा
  • 2 इलाइची पीसी हुई
  • 8 बादाम भिगो कर छिलका निकली हुई
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

मुंह की बदबू हो सकती है कई बीमारियों का कारण, न करें इसे अनदेखा…

रूह अफज़ा लस्सी बनाने की विधि:

  • बादाम को आधा घंटे गरम पानी मे भिगो कर छील लें।
  • दही ,पानी ,बादाम,चीनी को डोंगे में डालकर ब्लेंड करेंगे।
  • रूह अफज़ा डालकर फेंटेंगे।
  • गिलास में डालकर ईलायची पाउडर डालेंगे।
  • बर्फ डालेंगे और मेहमानों को सर्व करें।

*ज्यादा गाढ़ी पसंद करते हों तो इसे बनाते वक़्त पानी बिल्कुल न डालें, रूह अफज़ा की जगह और कोई रोज़ सिरप भी डाल सकते हैं।

LIVE TV