रूस के राष्ट्रपति पुतिन छोड़ सकते हैं पद, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। सभी खबरों में उनको लेकर अलग – अलग दावा कर रहे है कि रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे है। ऐसे में चलिए जानते है कि किसने क्या कहा..


डेली मेल में छपी रिपोर्ट की मानें तो रूसी राजनेता वलेरी सोलोवेई का कहना कि उन्हें अपने सूत्रों से पता चला है कि फरवरी में 68 साल के पुतिन की सर्जरी भी हुई थी।


तो वहीं इसको लेकर रूस की सरकार ने साफ मना कर दिया है । कि पुतिन किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं।


डेली मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अन्य सूत्र ने जानकारी दी है कि पुतिन के पेट की सर्जरी की गई थी। करीब दो हफ्ते पहले रूसी राजनेता वलेरी सोलोवेई ने यह भी दावा किया था कि पुतिन पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे हैं।

वलेरी सोलोवेई का मानना है कि खराब सेहत की वजह से पुतिन जनवरी में पद छोड़ कर पुतिन अपनी बेटी केटरीना टिखोनोवा को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। जबकि बतौर राष्ट्रपति पुतिन का कार्यकाल साल 2024 में पूरा होगा।

सोलोवेई ने यह भी कहा कि वे डॉक्टर नहीं हैं और न ही उनके पास बीमारी की अधिक जानकारी सार्वजनिक करने का नैतिक अधिकार है। वहीं, रूस की सरकार का कहना है कि पुतिन को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है। इससे पहले गुरुवार को टीवी पर दिखाई देने के दौरान पुतिन खांसते हुए नजर आए थे। बाद में इस वीडियो को एडिट कर दिया गया था।

LIVE TV