हमने 100% समर्थन दिया, मोदी ने 99% खून चूसा

राहुल गांधीजौनपुर। नोटबंदी के खिलाफ जनआक्रोश रैली को संबोधित करने जौनपुर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने सबसे पहले एक बात साफ़ कर दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी सिर्फ राजनीतिक लड़ाई है। कांग्रेस हिन्दुस्तान से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है।

राहुल गांधी ने जनआक्रोश रैली में

राहुल गांधी ने साफ़ किया कि कोई भी यहाँ किसी का व्यक्तिगत नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह बोलना कांग्रेस का काम नहीं, ऐसा करने वाले कट्टरपंथी की मानसिकता वाले लोग होते हैं।’

उन्होंने कहा कि हमारी मोदी जी से सिर्फ राजनीतिक लड़ाई है। उसी विषय पर जनता के हित के लिए ही चर्चा की जानी चाहिए। केंद्र सरकार को हमारा 100 % समर्थन है। केंद्र का निर्णय गरीब-किसानों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिना पूछे 99 प्रतिशत लोगों का खून निकाल लिया। नोटबंदी पर निर्णय बिना सोच-समझकर लिया गया। ऐसे ही कामों से बीजेपी सरकार ढाई साल से गरीबों को परेशान कर रही।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 30 दिन यात्रा की। कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ का नारा दिया। दो करोड़ किसानों ने फॉर्म भरकर समस्याएं बताईं।

उन्होंने कहा, ‘अमीरों का कर्जा माफ करते हो, किसानों का कर्जा माफ करो। मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्जा माफ करो तो उन्होंने जवाब नही दिया।’

राहुल ने कहा कि 50 परिवारों के पास हिंदुस्तान के धन का सबसे बड़ा भाग है। ये पीएम नरेंद्र मोदी जी की देन है। इन परिवारों के लोग नरेंद्र मोदी जी के साथ अमेरिका, चाइना जाते हैं, उनके जहाज में बैठते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि 8 नवंबर के बाद 1200 करोड़ की टॉफी मोदी जी ने विजय माल्या को दी थी। सबसे ज्यादा कालाधन रियल ईस्टेट में है। 94% रियल स्टेट विदेश में है। मोदी जी को मालूम है कि काला धन कहाँ है। वे कालेधन के पीछे क्यों नहीं गये।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्विट्ज़रलैंड सरकार ने मोदी जी को लिस्ट दी है। इसके बावजूद विदेश में एकाउंट खोलने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, जबकि सरकार के पास स्विस एकाउंट वालों के नाम हैं।

LIVE TV