राशिफल 1 नवंबर 2020 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, कहां बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियों का निर्माण होता है। यह हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। चलिए इन्हीं ज्योतिष और ग्रहों की चाल के आधार पर जानते हैं कि आज 1 नवंबर 2020 का दिन आपने के लिए कैसा रहेगा। आप अपनी राशि के अनुसार राशिफल जान सकते हैं।


मेष राशि – स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए प्राणायाम का सहारा लें। धन की स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा होगा।
वृषभ राशि – डिपार्टमेंटल स्टोर चलाने वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर पर बेहतर होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं संवैधानिक पद पर आसीन लोगों के लिए कड़ी परीक्षा का दिन हो सकता है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
मिथुन राशि – धन की स्थिति को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। आप किसी अनजान पर भरोसा करके अपना नुकसान कर सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए काफी मिलाजुला समय रह सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि – आज का दिन घुमक्कड़ी रहेगा। समुंदर से जुड़े व्यापार में कमी आएगी। मित्र के लिए आज आपके सामने मदद की स्थिति आ सकती है। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता हाथ लग सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि – नौकरीपेशा लोगों को आज ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यापार की गति ठीक तरह से चलती रहेगी। भाई-बहन और अपनों का सहयोग आपको व्यापार में लाभ दिलवा सकता है। कला संगीत से काम में सफलता मिलेगी।


तुला राशि – धन की स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवहन के काम से जुड़े लोगों को जीविका चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की बातें मन को कटु लग सकती हैं।
वृश्चिक राशि – बुद्धिमत्ता से आज आप अपना बिगड़ा काम भी बना सकते हैं। मार्केटिंग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। ननिहाल पक्ष से किसी शुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं।
धनु राशि – आपको आज अधिक काम करना पड़ सकता है। सार्वजनिक जीवन में किसी भी प्रकार की गारंटी नुकसानदेह साबित हो सकती है। घर का वातावरण तनाव से भरा रहेगा। शिक्षा के प्रति उदासीनता रहेगी। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

मकर राशि – कमोडिटी या शेयर बाजार में कुछ अल्प लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को छुट्टी के कारण आज से ही ऑनलाइन काम करना होगा। विद्यार्थी लोग पढ़ाई में ध्यान नहीं देगें। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि – ज्वर आदि से बचाव की जरूरत है। गर्मी आपको अधिक परेशान कर सकती है। फैक्ट्री मालिकों को आज मजदूरों की कमी के चलते काम में रुकावट होगी। बैंकिंग के काम में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा।


मीन राशि – शरीर फिट रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम के समय आप परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम के रिश्ते में कुछ तकलीफें महसूस हो सकती हैं। शादीशुदा जीवन आनंद वाला होगा। शिक्षा को लेकर मन में आशा जाग्रत होगी।

LIVE TV