रानी विक्टोरिया को दी जा रही सजा, प्रशासन मौन

रानी विक्टोरिया को सजाआगरा। आगरा में रानी विक्टोरिया को सजा दी जा रही है। सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी। लेकिन आपको बता दें कि ब्रिटिश कालीन अष्ट धातु से बनी रानी विक्टोरिया की मूर्ति का अनादर किया जा रहा है। अष्ट धातु की होने की वजह से यह मूर्ति काफी बेशकीमती है। फिर भी प्रशासन की लापरवाही के कारण आज यह और इसके जैसी अन्य मूर्तियाँ भी खुले में पड़ी धूल फांक रही हैं। साथ ही चोरों को आमंत्रण भी दे रही हैं।

रानी विक्टोरिया को सजा

ब्रिटिश कालीन अष्ट धातु की विक्टोरिया की मूर्ति पहले विक्टोरिया पार्क में स्थापित थी। लेकिन आजादी के बाद उन्हें वहां से हटाकर एसएसपी के बगले के बाहर रखा गया।

फिर उन्हें हटाकर अग्नी शमन विभाग के सामने खुले में काला रंग पोत कर रखा गया। कीमती अष्ट धातु की होने की वजह से इसे काले रंग से पोता जाता रहा। ताकि इसे चोरों से बचाया जा सके।

लेकिन यह मूर्ति वहां भी ज्यादा न टिकी, एक बार फिर उसे हटाकर जोंस संग्रालय के लिए पालीवाल पार्क में रखा गया।

हिंदूवादी संगठन के विरोध के चलते आज ऐसी ही तीन मूर्तियाँ धूल खा रही हैं। इनका अनादर हो रहा है। प्रशासन के अधिकारी इस विषय पर मौन है। खुले में पड़ी ये कीमती मूर्तियाँ चोरों के लिए खुला आमंत्रण है।

LIVE TV