रात को सोने से पहले भूलकर भी ना खाए ये… चीजे वरना हो सकते हैं बीमार

इन दिनों लोगों की दिनचर्या बहुत अव्यवस्थित हो गई हैं। कई लोग रात को सोने से पहले तक कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। आप इस दौरान क्या खाते हैं इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं इनका सेवन सेने से पहले करना आपको बीमार बना सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

चिप्स

रात को भूख लगे तो झटपट भूख भागने के लिए सबसे आसान है चिप्स का पैकेट खत्म कर देना, लेकिन चिप्स खाने में जितने आसान हैं, उन्हें रात में पचाना उतना ही मुश्किल काम है। प्रोसेस्ड फूड में भारी मात्रा में ग्लूटेमेट होता है, इससे नींद आने में परेशानी हो सकती है।

डार्क चॉकलेट

सोने जाने से पहले कई लोगों को चॉकलेट खाने की आदत होती है। वैसे भी चॉकलेट तो कई तरह से लोगों को बेहतर महसूस करने में मदद भी करती है। लेकिन अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रात को सोने से पहले डार्क चॉकलेट खाने से परहेज करें। दर चॉकलेट में कैफीन मौजूद होता है। कैफीने आपके शरीर को जगाता है। इसी के साथ डार्क चॉकलेट में Theobromine नाम का उत्तेजक पदार्थ होता है। इससे आपके दिल की धड़कन में भी इजाफा होता है। रात को अगर चॉकलेट कहानी ही है तो व्हाइट चॉकलेट खाएं।

आइस क्रीम

कहते हैं दिल टूटने के बाद आइस-क्रीम खाना दिल को बहुत आराम देता है। लेकिन इसे शाम को खाना आपके शरीर को बिलकुल भी आराम नहीं देता। आइस-क्रीम में आराम देने वाले तत्व तो हैं लेकिन उसके साथ-साथ इसमें खूब सारा फैट भी होता है। रात को इसे खाने से आपके शरीर को इतना सारा फैट पचाने का समय नहीं मिलता। इसके अलावा, इसमें मौजूद चीनी आपके बॉडी में फैट के रूप में बदल जाएगी। इस तरह हर तरह से इससे आपके शरीर को नुकसान ही होगा। एक स्टडी के अनुसार, रात को अधिक चीनी की मात्रा वाला खाना खाने से बुरे सपने आते हैं।

पास्ता

शाम को या लेट नाइट भूख लगी हो तो पास्ता बनाना आसान है, लेकिन यह शाम को खाने के लिए सही स्नैक्स नहीं है। पास्ता में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और अगर आप सोने जाने से पहले पास्ता खाते हैं तो वो सब फैट में बदल जाता है। इसी के साथ, पास्ता में तेल, चीज और क्रीम, टोमेटो सॉस भी होती है। इससे आपका बॉडी फैट बढ़ता है। इसी के साथ, पास्ता में हाई Glycemic इंडेक्स भी होता है, इस कारण आपका ब्लड-शुगर लेवल बढ़ता है और आप रात को देर तक जगे रहते हैं।

LIVE TV