राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का ऐलान, UP में लगेगी विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मचे सियासी दंगल के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो ब्राह्मणों के महापुरुष विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा भी लगेगी।

दरअसल, हाल हाल ही में कानपुर के चौबेपुर स्थिति ग्राम बरुआ में भगवान परशुराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे थे। जिन्होंने मंच से घोषणा की थी कि ब्राह्मण महासभा यूपी में प्रकाश शुक्ला और विकास दुबे की प्रतिमा स्थापित कराएगी। उन्होंने कहा कि जब फूलन देवी डकैत और ददुआ डकैत की प्रतिमा उनका समाज लगाता है जो घोषित डकैत थे तो जो ब्राह्मणों के महापुरुष और वीरता के प्रेरणास्रोत हैं उनकी प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका समर्थन करता है।

इसी के साथ ही राजेंद्र नाथ ने सरकार से सवाल किया क्या दोष है खुशी दुबे का। सिर्फ इसलिए कि वह अपराधी की पत्नी है। तीन दिन भी नहीं रही ससुराल में, आज निर्दोष ब्राह्मण की बेटी सलाखों के पीछे से न्याय मांग रही है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण समाज को ठगने नहीं दिया जाएगा।

LIVE TV