राजस्व एंव बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन

यूपी राजस्व एंव बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का निधन हो गया है। विजय कश्यप के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि मेरे सहयोगी और राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन की खबर दुखद है। मेरी सहानूभूति उनके परिवारजनों के साथ है।

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘ उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी तथा राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री श्री विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’

सीएम योगी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि “विजय कुमार कश्यप एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

LIVE TV