राजधानी लखनऊ के बाज़ारों में खुल सकेंगीं दोनो तरफ़ की दुकानें

लखनऊ. कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते बंद पड़े बाज़ारों में एक बार फ़िर चमक लौटती नज़र आ रही है। राजधानी लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश के द्वारा जारी आदेश के बाद चौड़ी सड़कों वाले बाज़ारों में शुक्रवार से दोनों ओर की दुकानें खुल सकेंगी। लखनऊ के बाजारों में अब तक ऑड-ईवन पॉलिसी के चलते एक दिन दाएं और दूसरे दिन बाएं तरफ़ की दुकानें ही खोली जा रही थीं।

 

बता दें, डीएम अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सिटी मैजिस्ट्रेट व एडीएम के साथ गुरुवार को बैठक कर ऐसे बाजारों के दोनों ओर की दुकानें खोलने का निर्णय लिया, जहां की सड़कें चौड़ी हों। खबरों के मुताबिक डीएम ने यह भी साफ किया कि, उन सड़कों को चौड़ा माना जाएगा जिनपर बीच में डिवाइडर बना होऔर सड़क के दोनों ओर 8 से 10 फुट चौड़े फुटपाथ हों। लेकिन कंटेनमेंट ज़ोन के अंतरगत आने वाले बाज़ारों को खोले जाने के अभी आदेश नहीं दिए गए हैं। कंटेनमेंट ज़ोन के बाज़ार अभी बंद ही रहेंगे।

LIVE TV