लखनऊ की डांसिंग डॉल उतरेगी मंच पर तो 24 घंटे तक मचेगा धमाल

राजधानी की अंकितालखनऊ। मार्वेलस रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज करा चुकी राजधानी की अंकिता वाजपेई अब एक नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। डांसिंग डॉल अंकिता ने अभी तक एक मिनट में 112 चक्कर, पानी में आठ घंटे तक बिना रुके डांस और उलटे घड़े पर पांच घंटों तक अपनी धाकड़ प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बता दें कि इनकी उम्र अभी महज 15 साल है। ताजा ख़बरों के मुताबिक़ ये अब लगातार 24 घंटे डांस कर अपनी प्रतिभा को नए आयाम देने की कोशिश में हैं।

राजधानी की अंकिता

अंकिता, गुरु उर्मिला शर्मा से कथक की बारीकियां सीखने वाली रिवर साइड अकैडमी में 10वीं की स्टूडेंट हैं। हाल ही में इन्होंने बिग मैजिक चैनल के रियलिटी शो में मटके पर डांस परफॉर्मेंस दी थी। इसमें ये विनर रही थीं।

इसके लिए ईनाम के तौर पर इन्हें 50 हजार रुपये दी गए थे। इससे पहले, 2012 में डांस इंडिया डांस के लिटिल मास्टर सीजन-2 में अंकिता टॉप 100 में रहीं।

शो के दौरान अंकिता ने जिम बॉल पर कंटेंपरेरी डांस किया था। डांस इंडिया डांस का खिताब जीतने के बाद इन्हें इलाहाबाद के प्रयाग गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

इतना ही नहीं अंकिता लखनऊ के इनोवेशन फॉर चेंज ग्रुप के साथ असहाय बच्चों की मदद करती हैं। वे नुक्कड़ नाटक के जरिए बेटी बचाओ, बाल हिंसा रोकने के साथ ही पर्यावरण पर लोगों को जागरूक भी करती हैं।

अंकिता, गोमती नगर के हुसड़िया इलाके के गरीब बच्चों को डांस सिखाती हैं। साथ ही बच्चों को पढ़ाती भी हैं। अंकिता का सपना कोरियोग्राफर बनने का है। पर हाल ही में कुछ दिक्कतों के कारण उन्होंने अपने अवार्ड वापस कर दिए।

अपने डांस के बल पर तमाम अवार्ड अपने नाम कर चुकीं अंकिता बाजपेयी अपने अवार्ड्स को लौटा रही हैं, हाल ही में उन्होंने आठ घण्टे पानी में डांस करके रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब वो लौटा रही हैं।

अंकिता ने मार्वलस रेकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया पर मनचाहे कलाकारों के रेकार्ड दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने रेकॉर्ड कंपनी पर अन्य कलाकारों का पक्षपातपूर्ण रेकॉर्ड दर्ज करने का आरोप लगाया है।

LIVE TV