राकेश टिकैत भाजपा सरकार के खिलाफ खूब गरजे और कहा- रोटी को नहीं बनने देंगे बाजार की वस्तु

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि वे रोटी को बाजार की वस्तु नही बनने देंगे और अन्न को तिजौरी में बंद नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार द्वारा जो तीन कृषि कानून बनाये गए हैं। आगे ऐसा समय आ जायेगा कि गरीब तो क्या बंदर भी भूखा मरेगा। वे मंगलवार को पिहोवा के गांव गुमथला गढू की अनाज मंडी में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

महापंचायत मे राकेश टिकैत केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ खूब गरजे। टिकैत ने साफ किया कि फैसले के लिए पंच भी वहीं होंगें व मंच भी वही होगा। इस मौके पर उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, उपप्रधान व कंडेला खाप के अध्यक्ष टेकराम कंडेला, हरेंद्र लखोवाल सहित अन्य वरिष्ठ किसान नेता मौजूद रहे।

राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसान की पगड़ी पर हाथ डालने की कोशिश की है। कुरुक्षेत्र की धरती क्रांति की धरती रही है और अब फिर क्रांति लाने का समय है। 77 दिनों से देश का अन्नदाता दिल्ली के बोर्डर पर बैठा है, लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंगी। सरकार हर बार देश को तोड़ने का काम करती है, कभी हिंदू मुस्लमान के नाम पर जनता को लड़वाती है तो कभी धर्म के नाम पर।

LIVE TV