रन फॉर वोट : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दौड़ा शहर

रन फॉर वोटहल्द्वानी: लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देशय़ के साथ रविवार की सुबह शहर में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इसमें 110 धावकों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह आठ बजे वॉक रेस की शुरुआत हुई। स्वीप के जिला नोडल नीरज जोशी और प्रभारी सहायक निदेशक खेल अख्तर अली ने सबसे पहले सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलायी।

रन फॉर वोट

इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने को प्रेरित करने का संकल्प कराया। इसके बाद दौड़ शुरू हुई। स्टेडियम से निकलकर धावक नैनीताल रोड होते हुए को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे तक पहुंचे। यहां से बद्रीपुरा होते हुए स्टेडियम में पहुंचने के बाद दौड़ समाप्त हुई।

दौड़ में करीब 70 खिलाड़ी और 40 अन्य लोग शामिल हुए। खेल कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजया पंत, उप जिला खेल अधिकारी बबीता बिष्ट, खेल प्रशिक्षक संजीव पंत, विजय सिंह, किशोर बाफिला, विमला रावत, कविता नेगी, नवीन पंत, सुनील कुमार, पूनम मेहता, नीता पोखरिया, गीता शर्मा भी दौड़ में शामिल हुए।

LIVE TV