योगी सरकार को अखिलेश यादव का तंज, कहा- उत्तर प्रदेश की गाड़ी विनाश के रास्ते पर चल रही है!

आज यानी रविवार को उत्‍तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट साझा किया। अपने ट्वीट के माध्यम से अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार उ.प्र को विनाश के रास्‍ते पर ले आई है। आज से उ.प्र 70 सालों का होगा गया है जिस पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोपों की बारिश की।

आपको बता दें कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह की लहर दौड़ रही है लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति करने से नहीं चूक रहे। अखिलेश यादव ने इसे लेकर अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, “आइए हम सब मिलकर एक ऐसा नया उत्तर प्रदेश बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं! उ.प्र. देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री व मानव संसाधन देनेवाला प्रदेश रहा है। अर्थव्यवस्था-कृषि के क्षेत्र में उप्र का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। भाजपा सरकार में उप्र विनाश के रास्ते पर है।”

LIVE TV