भाजपा ने खेला गजब खेल, योगी के गढ़ में ही कर दिया पत्ता साफ़

योगी आदित्य नाथगोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए जिस चेहरे का इस्तेमाल अभी तक कर रही थी अब उसे ही किनारे करती नजर आ रही है। जी हां चुनावों के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। विवादित भाजपा की बाइक भी इस प्रचार में शामिल हुई हैं। गली मोहल्लों में पोस्टर भी चिपकाए जाने लगे हैं। इन सभी जगहों पर कई नेताओं के चेहरे तो साफ़ नजर आ रहे हैं। लेकिन योगी जी का चेहरा कहीं नज़र ही नहीं आ रहा। बता दें बीते दिनों योगी आदित्य नाथ को सीएम पद के लिए खड़ा किए जाने की बात की जा रही थी। अब जब मौका आ गया है तो उन्ही के गढ़ में उनका नामोनिशान भाजपा के इस प्रचार से गायब हो चला है।

योगी आदित्य नाथ

पहले विवादों मे आई भाजपा की विवा‍दित बाइक को मीडिया से नजर बचाकर कार्यकर्ताओं को बांटने का काम शुरू हो गया है।

कार्यकर्ता भी भाजपा के रंग में रंगी बाइक से वॉर्ड व ब्‍लॉकवार प्रचार में निकल चुके हैं। भाजपा के रंग में रंगी इस रंगीली बाइक में माइक और स्‍पीकर के जरिए भाजपा के परिवर्तन लाने के संदेश को जन-जन तक भोजपुरी गीत के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

हैरत की बात यह है कि योगी के गढ़ में बाइक और सड़कों पर लगे पोस्‍टर में आदित्‍यनाथ को तरजीह देने की बजाय पार्टी ने दरकिनार कर दिया है।

गोरखपुर के कैण्‍ट थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 44 में प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा के रंग में रंगी बाइक लेकर निकले झंगहा थानाक्षेत्र के अमहिया गांव निवासी सुनील कुमार गुप्‍ता को सड़क पर जाने वाले लोग हैरत भरी नजर से देख रहे हैं। लेकिन, सुनील अपनी ही धुन में मस्‍त भाजपा का झण्‍डा बुलंद कर सड़क पर फर्राटा भर रहे है।

बता दें भाजपा के रंग में रंगी बाइक पर वह भाजपामय हेलमेट लगाए लोगों को भाजपा के कमल संदेश को जनजन तक पहुंचाने के‍ लिए निकले हैं।

उनकी बाइक में पीछे एक बड़ा सा बक्‍सा बना है। उसमें टेपरिकार्डर और माइक रखा हुआ है। वह जब सड़क पर निकलते हैं, तो भाजपा के प्रचार के लिए बनाए गए भोजपुरी गीत ‘यूपी में भाजपा लावा हो, यूपी में कमल खिलावा हो, यूपी में परिवर्तन लावा हो’ को बजाया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आवाज में रिकार्ड किए गए संदेश को भी प्रसारित किया जा रहा है।

इसके साथ ही कार्यकर्ता को एक माइक भी दिया गया है, जिससे वह लोगों को भाजपा के परिवर्तन संदेश में साथ देने के लिए 7505 403 403 पर मिस्‍ड कॉल करने के लिए भी अपील कर रहे हैं।

वह लोगों से कह रहे हैं कि यूपी से राहु और केतु को भगाना है और परिवर्तन लाना है तो भाजपा की सरकार बनाना है।

कार्यकर्ता सुनील ने बताया की इस बाइक से कमल संदेश लोगों तक पहुंचाना है। ब्‍लॉकवार कार्यकर्ताओं को यह बाइक सौंपी गई है। वह इस बाइक से भाजपा के प्रचार-प्रसार के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा की बाइक पर अन्‍य नेताओं की तो फोटो लगी है, लेकिन योगी आदित्‍यनाथ के गढ़ में ही उनकी फोटो बाइक पर नहीं दिख रही है। इसपर उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ऊपर से कहीं चूक हुई है। अन्‍य नेताओं की तरह योगी आदित्‍यनाथ की भी फोटो इस पर होनी चाहिए थी।

सुनील की बात की सच्‍चाई इस पोस्‍टर से भी पता चली है। शहर के पैडलेगंज पर लगे भाजपा के एक भव्‍य पोस्‍टर पर भी तमाम नेताओं के बीच में सांसद योगी आदित्‍यनाथ का चेहरा कहीं नजर नहीं आ रहा है। जबकि उनके समर्थक उन्‍हें मुख्‍मंत्री पद का प्रबल दावेदार भी बता रहे हैं।

LIVE TV