यूपी स्थापना दिवस: उत्तर प्रदेश के 70 साल पूरे हो जाने पर CM योगी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

• काव्यता तिवारी

उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। 24 जनवरी को पूरा दिन स्थापना दिवस बनाया जायेगा। उत्तर प्रदेश को आज 70 साल पुरे हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ , राजनाथ सिंह और कई अन्य नेताओ ने शुभकामनाएं दी है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल में यह पहला दिवस बनाया गया था , उत्तर प्रदेश आज तीसरा स्थापना दिवस बना रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा की उत्तर प्रदेश के मेरे सारे ” भाइयो और बहनो ” को स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई। स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार सुबह कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।


उत्तर प्रदेश दिवस का उद्घाटन अवध शिल्पग्राम में किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। यह उत्तर प्रदेश दिवस का चौथा संस्करण 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा।

LIVE TV