यूपी में बढ़ी कोरोना वायरस मरीजों की संख्या, 3700 के पार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यू में पिछले 24 घंटे में 116 नए मामले सामने आए हैं। हर रोज बढ़ रहे आंकड़ों के बाद 3777 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस

मेरठ में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। आज मरने वालों में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रात दो बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं दूसरा मृतक अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक है, जिसे एक मई को दिल्ली रेफर किया गया था। वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती था।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मुठही खुर्द के संक्रमित युवक के साथ मुंबई से लौटा पौली का 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं, मुठही के संक्रमित युवक की पत्नी और साले समेत 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी पुष्टी सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने की है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन के बीच ‘गुलाबो सिताबो’ होने जा रही ओटीटी पर रिलीज, बीग बी हैं बहुत उत्साहित

झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित महोबा के युवक की मौत हो गई। हालात गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सुभाषनगर निवासी 35 वर्षीय युवक को 10 मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वह लिवर फेल होने जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

 

LIVE TV