यूपी में बढ़ीं भाजपा अध्यक्ष की मुश्किलें, बहू थामने जा रहीं इस पार्टी की दामन…

लखनऊ। ये बात कई बार साबित हो चुकी है कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यानी यूपी में जिस सियासी पार्टी ने अपनी जड़ें मजबूत कर लीं और मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर लिया, देश का अगला प्रधानमंत्री भी उसी दल का होगा।

हालांकि, यह कार्य आसान नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा सहित अन्य पार्टियां अपने विरोधी दल को कमजोर करने और उसके घर में सेंध लगाने में जुटी हुई हैं।

बीजेपी जहां देश के कई राज्यों में कांग्रेस के बड़े नेताओं को अपने साथ लाने में कामयाब हो रही हैं, वहीं इस बार कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पार्टी ने सूबे में अपने प्रतिद्वंदी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय की बहू अमृता पांडेय को कांग्रेस में लाने की सफल योजना बना ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमृता पाण्डेय कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का दामन थामेंगी। मालूम हो कि प्रियंका इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। उन्होंने प्रयागराज से सोमवार को अपनी वाराणसी यात्रा की शुरुआत की है।

वह गंगा में बोट पर सवार होकर बुधवार को काशी पहुंचेंगी। ऐसे में इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद कर रही हैं। तो वहीं, बीजेपी के घर में प्रियंका गांधी बड़ी सेंधमारी करने में कामयाब होती दिख रही हैं।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। इसी क्रम में अमृता मंगलवार को प्रियंका से मिर्जापुर के चुनार में मुलाकात करेंगी। शाम पांच बजे दोनों की मुलाकात लगभग तय मानी जा रही है।

कांग्रेस में शामिल होने के अपने निर्णय पर अमृता पाण्डेय ने कहा, ‘गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है। ऐसे में अब जब प्रियंका गांधी राजनीतिक में आ गई हैं तो हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।

इस शहर में प्लेटफार्म नहीं बल्कि गलियों से गुजरती है ट्रेन, लोगों को बंद करने पड़ते हैं अपने गेट…

अमृता ने कहा कि आने वाला दौर नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे भी कि नहीं, ये तय नहीं है। लिहाजा, आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है। इसीलिए हमने कांग्रेस के साथ जाने का कदम उठाया है।

चुनाव लड़ने के सवाल पर महेंद्र नाथ पाण्डेय की बहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे। लेकिन फिलहाल प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करना हमारा मकसद है।

LIVE TV