दबंगों के सामने लाचार हुई यूपी पुलिस, शिकायत करने वालों को ही किया लॉकअप में बंद  

यूपी पुलिस की लापरवाहीमोहनलालगंज एक बार फिर यूपी पुलिस की लापरवाही जगजाहिर हुई है। मामला राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले गौरा गांव का है। गौरा गांव की एक नाबालिग दलित लड़की को उसी के गांव के कुछ दबंगों ने जबरन पांच महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। इस बीच लड़की के परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो उन्हें दिलासा देकर वापस भेज दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक उसके पिता की मौत के बाद गांव के कुछ दबंगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद दबंगों ने उसे पांच माहीने तक बंदी बनाए रखा। इस बीच उसके साथ कई बार दुराचार किया गया।

पीड़िता ने बताया कि वो किसी तरह दबंगो के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद जब पीड़िता का भाई न्याय मांगने पुलिस के पास गया तो उल्टा उसे ही लॉकअप में बंद कर दिया गया।

पीड़िता ने कहा कि दबंगों ने कई बार उसे और उसकी माँ को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की माँ ने बताया कि दबंग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस को पूरी जानकारी है, लेकिन वो भी दबंगों के साथ मिलकर उल्टा उन्ही के ऊपर सुलह करने का दबाव बना रही है।

LIVE TV