यूपी पर फिर लगा दाग, 12 साल की बालिका से गैंगरेप, पेट के नीचे के हिस्से को चाकू से काटा और…

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 12 साल की दलित बालिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। बालिक का शव बृजमनगंज थानाक्षेत्र के रेहरवा अंडर बाइपास के पास से बरामद किया गया है। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस इसे जानवारों का हमला बता रही थी। लेकिन जांच के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई। घटना के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बालिका को उसके डेरा से पकड़ कर आरोपित रेलवे लाइन की तरफ ले गए थे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना की नियत बदलने के लिए बालिका के पेट के नीचे के हिस्सा को चाकू से काट निकाल दिया गया था और उसे मिट्टी में दफन कर दिया था।

वहीं इस मामले को बृजमनगंज पुलिस दबाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, केस दर्ज होने के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ को हटा दिया गया। उसके बाद नए थानेदार भी विवेचना के दौरान हत्या के मामले का रुख दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश में जुटे थे। पुलिस की भूमिका पर सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि इस घटना के खुलासे का जो प्रेस नोट रिलीज किया गया, उसमें से घटना के विवरण को हटा दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मिले साक्ष्य व सबूत के आधार पर शुल्डू(19), विजय(20) व जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 201, 376 डी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट व 3(2)(5) अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रकरण में तीन आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि ये तीनों आरोपी परिवार से परिचित थे। वे उनके यहां आते जाते थे। घटना के दिन वह नशे की हालत में थे। किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता का आरोप है कि पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। रोहिन नदी में त्रिमुहानी घाट से शव का जल प्रवाह कर दिया।

LIVE TV