यूपी के 6 शहरों में बदला रात के कर्फ्यू का समय

Lucknow. यूपी के 6 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू लगाया जाएगा। नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुजफ्फरनगर से यह कर्फ्यू लागू रहेगा। यह फैसला यूपी सरकार की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर उठाया गया है। आपको बता दें कि पहले कर्फ्यू का समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक का था।

रात्रि कर्फ्यू में बदलाव का फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लिया गया है। संक्रमण रोकने के लिए गुरुवार को रात्रि कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवागमन की अनुमति रहेगी।

मेरठ मंडल आयुक्त ने कहा कि नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुज़फ्फरनगर में रात का कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के रहने वाले लोगों व खुले में थूकने वालों को दंडित किया जाएगा। जबकि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें… सीमा विवाद के बीच लद्दाख में 54 मोबाइल टावर लगाने का काम हुआ शुरू

LIVE TV