यूपी का एक ऐसा मंदिर जहां बिना लड़ाई के पूरी नहीं होता कोई मनोकामनाएं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जिनका इतिहास आजीबो गरीब है। इन्हीं में से एक लखनऊ के अलीगंज में स्थित भगवान शिव का प्रचीन मंदिर। ये मंदिर झगड़ेश्वर महादेव नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां भगवान शिव का नाम तो लिया ही जाता है, साथ ही मान्यता है कि यहां बिना झगड़े के किसी शुभ काम की शुरुआत नहीं होती। थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन यहां झगड़ा होना जरूरी है। यह लड़ाई मंदिर में आयोजन को लेकर हो जाती है।

मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां आते ही भक्तों के सभी दुख खत्म हो जाते हैं। भक्त यहां भोले का रुद्राभिषेक कर प्रार्थना करते हैं और सोमवार को महिलाएं व्रत रख, मनचाहा वरदान मांगने के लिए इस मंदिर में दर्शन करने आती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में आजतक बिना झगड़े के कोई आयोजन नहीं हो सका है। लेकिन, कुछ ही देर में बाबा हर लड़ाई सुलझा देते हैं। यहां श्रद्धालु झगड़ा शांत करने के लिए दर्शन को आते हैं। हालांकि, इस का निर्माण कब हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। लेकिन, शहर के राजाबाजार के डेग वाली गली स्थित झगड़ेश्वर महादेव मंदिर को काफी प्रचीन माना जाता है।

लोगों का कहना है कि जहां मंदिर है वहां एक किला था। जहां से क शिवलिंग मिला था। विधि-विधान से उस शिवलिंग की स्थापना कर दी गई और फिर 1938 में मंदिर जीर्णोद्धार हुआ। वहीं, यह भी माना जाता है कि घर में झगड़ा चल रहा हो तो झगड़ेश्वर महादेव के दर्शन कीजिए, लड़ाई और क्लेश शांत हो जाता है।

LIVE TV