
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव निश्चित रूप से अमेठी से लड़ेंगे। राय ने यह भी कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हर कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। बता दें की स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में लगभग 55,000 वोटों के अंतर से कांग्रेस के गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को हराया। अमेठी लोकसभा क्षेत्र कभी गांधी परिवार का गढ़ था, जहां से राहुल गांधी 2004 से चुनाव लड़ रहे हैं, जब उनकी मां सोनिया गांधी ने उनके लिए सीट खाली कर दी थी।
अजय राय ने यह भी संकेत दिया कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ऐसी अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी को चुनौती देते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर कांग्रेस ने इस सीट से अजय राय को मैदान में उतार दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा और नरेंद्र मोदी से हार गए।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने इनको चुना उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष, पीएम के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव