युवाओं को लुभाता हुक्का बार, कम आयु में ही पी रहे बच्चे

*गौरव राय
आज की युवा पीढ़ी अपनी जिंदगी को बेफिक्र धुए में उड़ा रही है। पहले जहां सिगरेट इसकी मुख्य वजह थी तो वहीं अब हुक्का लोगों की पहली पसंद बन गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी को हुक्का की लत ज्यादा है।

हाल ही में सरकारी एजेंसियां हुक्का बार पर लगातार छापेमारी का दावा कर रही हैं। दिल्ली के अंदर ही 100 से ज्यादा हुक्का बार है। जो काफी समय से धड़ल्ले से चल रहे है। इन्हें न किसी सरकारी कर्मचारी का खौफ है और न ही किसी की परवाह है। जांच एजेंसी की टीम के एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बार में 90 फीसदी लड़के- लड़कियां ऐसे है जिनकी उम्र 16 साल या उससे कम है। साथ ही हुक्का बार में पार्टीयां और सेलिब्रेशन का चलन जोरों से हैं। वे लोग कम उम्र के बच्चों को बरगला लेते है।

बार में न ही कुछ वर्जित है और न ही कम उम्र के बच्चों के लिए कोई पाबंदी है। उनके वहां पहुंचते ही बस यही पूछते है कि क्या लेंगे? आपको लुभाने के लिए वहां 500 से 1000 रुपए के फ्लेवर हैं साथ ही नशा भी मिल जाएगा और स्नैक्स भी। हुक्का बारों के ऑफर मन लुभावने होते है।
प्रशासन की पकड़ ढीली होते ही हुक्का बार ने जगह- जगह अपने पैर पसार लिए है। लोगों को नशे की लत की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

LIVE TV