यह चार तरह के लहंगे आपके लुक को नहीं होने देंगे बड़ा, दिखेंगी स्लिम, लगेगी लड़कों की लाइन

रंग-बिरंगे धागों की कारीगरी किसी भी परिधान को खास बना सकती है। लहंगे जैसे पारंपरिक परिधान में तो इसका विशेष महत्व है। किसी परिधान में दिलकशी के सितारे टांकने हों तो उस पर एंब्रॉयडरी करने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

लहंगे

दुनिया के दिग्गज फैशन डिज़ाइनर्स बरसों पुरानी इस कला के मुरीद हैं। प्रमुख फैशन वीक्स में पारंपरिक कढ़ाई वाले परिधानों का न सिर्फ प्रदर्शन किया जाता है, बल्कि उनकी मांग भी सबसे ज्य़ादा होती है। जितनी घनी व खूबसूरत कढ़ाई होती है, उतना ही कीमती परिधान होता है।

लहंगे जैसे पारंपरिक परिधानों में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। लहंगा शादी में पहनने के लिए खरीदना हो या किसी पार्टी/त्योहार में पहनने के लिए, इसका सही चयन करना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं एंब्रॉयडरी से जुड़ी खास जानकारियों के बारे में।

पुराना है इतिहास

एंब्रॉयडरी का चलन 15वीं शताब्दी में शुरू हुआ। उस दौर में यह विधा कपड़े की मरम्मत के लिए इस्तेमाल की जाती थी। धीरे-धीरे लोगों को समझ में आया कि धागों की मदद से कलात्मक एंब्रॉयडरी भी की जा सकती है। पर्शिया, भारत और यूरोपीय देशों में एंब्रॉयडरी को उच्च वर्ग के फैशन का अनिवार्य हिस्सा समझा जाता था। आम लोगों के पहनावे का हिस्सा यह कई सालों बाद बनी।

वर्तमान ट्रेंड

लेज़ी-डेज़ी, क्रॉस स्टिच, थ्री-डी नॉट, चेन स्टिच आदि एंब्रॉयडरी के प्रमुख स्टिचेज़ हैं। ज़रदोज़ी बेहद पुरानी कला है पर आज भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है। इसके तहत मटैलिक वायर्स से विशेष प्रकार की कढ़ाई की जाती है। कुंदन वर्क जैसी पारंपरिक एंब्रॉयडरी के साथ ही लेस एप्लीक व पर्ल वर्क जैसी कंटेंपरेरी एंब्रॉयडरी भी चलन में है।

6 आतंकियों के सेल्फी लेते वक्त हुआ धमाका, वीडियो वायरल

अवसर के अनुरूप चयन

एंब्रॉयडरी लहंगे के चयन का प्रमुख आधार है। अगर आप ब्राइडल लहंगा खरीद रही हैं तो हेवी एंब्रॉयडरी वाला एलीगेंट लहंगा चुनें। वहीं अगर किसी त्योहार पर पहनने के लिए लहंगा खरीद रही हैं तो ब्ल्यू, येलो, ऑरेंज जैसे किसी ब्राइट कलर के धागों की एंब्रॉयडरी वाले परिधानों का चयन करें। रंग के चयन के वक़्त अपने कॉम्प्लेक्शन और पर्सनेलिटी का भी ध्यान रखें।

फिजीक के अनुरूप हो लहंगा

पीयर शेप्ड

ए लाइन लहंगे के साथ कॉर्सेट का कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगा। साथ ही फुल स्लीव्ड व पैडेड शोल्डर्स वाली चोली के साथ लहंगा कंबाइन करना भी आपको खूबसूरत लुक देगा।

एपल शेप्ड

बनारसी ऑरगेंज़ा या क्रेप से बने स्ट्रेट व सिंपल सिलुएट्स वाले लहंगे आप के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। हेवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा और प्लेन चोली चुनें।

इस महिला विकेटकीपर ने बनाया ऐसा रिकार्ड, जिसे दुनियाभर के महान खिलाड़ी नहीं कर पाए

रेग्टेंग्युलर शेप्ड

रॉ सिल्क फैब्रिक से बना घेरदार लहंगा आपके लिए ठीक रहेगा। नेट का लहंगा भी आप पर फबेगा। लहंगे को लो या प्लंजिंग नेकलाइन वाली चोली के साथ कंबाइन करें।

आरग्लास शेप्ड

वेल्वेट, जॉर्जट और शिफॉन जैसे फ्लुइड फैब्रिक्स वाले ए लाइन लहंगे आप पर बखूबी जंचेंगे। वैसे आप घेरदार या फिशकट लहंगे भी पहन सकती हैं। लहंगे के साथ शॉर्ट चोली और नेट दुपट्टा कैरी करें।

 

LIVE TV