यहां बुर्का नहीं पहन पाएंगी मुस्लिम महिलाएं! चेहरा ढकने पर भी होगा बैन

स्विटजरलैंड में मतदाताओं ने रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर फुलफेस कवरिंग पर बैन का पूरा समर्थन किया गया। दरअसल स्विटजरलैंड के नागरिकों ने सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। इस विवाद को लेकर स्वीटजरलैंड में जनमत संग्रह भी करवाया गया था।

जनमत संग्रह में 51.2 फीसदी मतदाताओं ने चेहरा ढकने पर बैन लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। जिसके बाद चेहरा ढकने पर बैन के समर्थन में प्रस्ताव बहुत ही मामूली अंतर से पास हो गया। आधिकारिक नतीजों की बात करें तो 1426992 लोगों ने बैन के पक्ष में जबकि 1359621 लोगों ने इसके खिलाफ वोट किया. मतदान का प्रतिशत 50.8 फीसदी रहा।

LIVE TV