मोदी श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे

मोदीकोलंबो| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में मई में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस समारोह में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

कोलंबो पेज के अनुसार, न्याय एवं बुद्ध सासना मंत्री विजयदास राजपक्षे ने कहा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष श्रीलंका में होने वाले संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस समारोह में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।”

राजपक्षे ने कहा, “हम इस समारोह को शानदार तरीके से मनाने जा रहे हैं।”

संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति और उनके महाप्रयाण के उपलक्ष्य में श्रीलंका में मनाया जाएगा।

श्रीलंका को पहली बार यह दिवस मनाने का अवसर दिया गया है।

श्रीलंका में इस वर्ष 12 मई को प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र के पहले वेसक दिवस समारोह में दुनिया के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

भारत, चीन, जापान, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, तिब्बत, भूटान, मंगोलिया और बौद्ध धर्म उपासक अन्य देशों से एक हजार से अधिक प्रतिनिधि इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर 18 से 20 फरवरी तक श्रीलंका के दौरे पर हैं। इस दौरान व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होनी है।

LIVE TV