मैनपुरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से पुजारी घायल, हालत गंभीर

यूपी के मैनपुरी में घिरोर थाना क्षेत्र के फैजपुर मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में पुजारी घायल हो गये। पुजारी सुबह मंदिर की सफाई कर कूड़ा फेंकने के लिए बाहर जा रहे थे, इसी बीच यह दुर्घटना सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पुजारी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते सैफई रेफर किया। फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LIVE TV