बिना खौफ के स्विमिंग पूल में गोता लगाएंगी मुस्लिम जलपरियां

मुस्लिम महिला खेल फाउंडेशनलंदन। मुस्लिम महिला खेल फाउंडेशन ने ऐमेचर तैराकी संघ (ASA) से महिला तैराकों को स्विमसूट के नियमों में कुछ ढील देने की बात कही थी। जिसके बाद ASA ने मुस्लिम महिला तैराकों को, पूरे शरीर को ढकने वाली बुर्किनी पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है।

ASA खेल संचालन बोर्ड के चेयरमैन क्रिस बोस्कोट ने बताया कि, मुस्लिम महिला खेल फाउंडेशन ने महिला तैराकों के लिए इंग्लैंड में आयोजित ASA तैराकी प्रतियोगिताओं में लूज फिट और पूरे शरीर को ढकने वाला स्विमसूट पहनने की इजाजत मांगी थी। जिसके बाद उन्हें उनकी मांग सकारात्मक लगी और उन्होंने हामी भर दी।

ASA खेल अधिकारीयों ने बताया कि, इंग्लैंड में अब तक ओलिंपियन द्वारा पूरे शरीर को ढकने वाले स्विमसूट को पहनने पर प्रतिबंध था। इससे शरीर को पानी में तैरने में मदद मिलती है और प्रदर्शन में सुधार होता है।

अधिकारीयों ने कहा कि, नए दिशानिर्देश इंग्लैंड में सिर्फ ऐमेचर कॉम्पिटिशन्स के लिए ही लागू होंगे। स्विमसूट पहनने की इच्छा रखने वाले तैराकों को अपनी स्पर्धा से पहले, टूर्नमेंट के रेफरी से सूट की जांच करानी होगी।

LIVE TV