मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री के निर्देश पर खुद सामने आए गृहमंत्री वरना संभालना हो जाता मुश्किल

*गौरव कुमार राय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को टीवी के शो सीधी बात में खास मेहमान थे। योगी आदित्यनाथ ने सीधी बात के कार्यक्रम में अपने राज्य के हालात और बंगाल विधानसभा चुनाव की आगामी समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीधी बात में कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री जी से मार्गदर्शन मिल रहा था। और कहा कि इसके अलावां हमने समय समय पर कई बड़े कदम उठाए जिसके वजह से हालात संभले हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश पर चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कि कुल आबादी 24 करोड़ है। अगर आज के समय कोविड केस देख जाए तो दो हजार से कम हैं। उत्तर प्रदेश कि कुल आबादी ब्राजील देश के बराबर है। ब्राजील कि आबादी 22 करोड़ है। मगर इतनी ही जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश ने भी अच्छा काम किया। देश की राजधानी दिल्ली की कुल आबादी पौने दो करोड़ है। लेकिन वहां कोरोना केस सबसे ज्यादा है,और वहां मौत भी कोरोना के कारण सबसे अधिक हुई है। उत्तर प्रदेश में करीब आठ हजार लोगों कि मौत हुई है तो वहीं दिल्ली में ग्यारह हजार लोगों कि मौत हुई है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का सर्वाधिक खर्च राजधानी दिल्ली पर होता है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश का कोविड केस सबके सामने है। दिल्ली सरकार के लपरवाही के कारण प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर गृह मंत्री शाह खुद सामने आए और दिल्ली को संभाला,वरना स्थिति बेहद और खराब हो जाती। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ) ने भी हमारे कोविड प्रवंधन को भी सराहा है।हम लोग भी देश कि जनता को बचा रहे हैं।

LIVE TV