मानसून सत्र : हंगामे के चलते 133 करोड़ से ज्यादा की बर्बादी

मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से पेगासस जासूसी और अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के विरोध के बीच संसद ने 107 घंटों के निर्धारित समय में से केवल 18 घंटे ही काम किया। इस कारण करदाताओं के 133 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ।

मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 19 जुलाई से शुरु हुए और 13 अगस्त को समाप्त होने वाले सत्र में अब तक 89 घंटे बर्बाद हो चुके हैं। राज्यसभा अपने निर्धारित समय से लगभग 21 प्रतिशत चली है। जबकि लोकसभा निर्धारित समय के 13 प्रतिशत से भी कम समय के लिए काम हो पाया है।

लोकसभा अपने संभावित 54 घंटों में से केवल 7 घंटे चल सकी। जबकि राज्यसभा संभावित 53 घंटों में से 11 घंटे ही चल सकी। अब तक संसद में संभावित 107 घंटों में से केवल 18 घंटे काम हुआ।

LIVE TV