मां को घिरा देख बदमाशों से भिड़ा आठ वर्षीय बेटा, अंजाम जानकार हो जाएंगे दंग

मांनई दिल्ली| पॉश इलाके राजनगर में क्रिकेटर सुरेश रैना के घर के सामने महिला आर्किटेक्ट के गले से बदमाशों ने चेन लूट ली। साइकिल से साथ चल रहा आठ वर्षीय बेटा डरने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और भागने लगे। लोगों से घिरता देख बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की चेन में हीरे का लॉकेट लगा था। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत दो लाख से अधिक थी। सूचना देने पर पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

राजनगर सेक्टर 13 निवासी सचिन सारस्वत व उनकी पत्नी पूजा आर्किटेक्ट हैं। उनका नया मकान सेक्टर 11 में बन रहा है। सोमवार रात आठ बजे पूजा बेटे सिद्धांत के साथ सेक्टर 10 में खरीदारी कर साइकिल से लौट रही थीं। क्रिकेटर सुरेश रैना के घर के सामने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और आगे चलते हुए रुक गए। दोनों ने मुंह पर सफेद रंग का नकाब बांध रखा था। एक बदमाश के हाथ में तमंचा भी था। वह साथ में दूसरी साइकिल पर चल रहे बेटे को देखने लगीं इसी दौरान एक बदमाश ने पूजा के गले पर चेन के लिए हाथ मारा, इससे वह गिर गई।

सिद्धांत मां को बचाने के लिए बदमाशों से लिपट गया। लेकिन महिला के गले से चेन लूटने के बाद बदमाश बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठा कर भाग लिए। इस पूजा ने शोर मचाया। आगे खड़े कुछ लोगों के सक्रिय होते ही बदमाश उसे मोटरसाइकिल से फेंककर भाग गए। इस घटना में मां के पैर, कुहनी व सिर में चोट लग गई जबकि बेटे के हाथ, पैर व सिर में चोट लगी है। पास में मौजूद एक डाक्टर ने पुलिस को 8.15 पर पुलिस को फोन मिलाया लेकिन मौके पर पुलिस करीब 9.05 बजे पहुंची।

LIVE TV