महू की दोनों बहनों के केस में गहराता जा रहा ISI का एंगल,’जासूस दूल्हा’ बढ़ा रहा एजेंसियों का शक

5 दिनों से इंदौर से सटे महू छावनी एरिया में दो बहनों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। इन दोनों बहनों को घर में नजरबंद करके रखा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इनके पाकिस्तानी नागरिकों से संबंध हैं। पाकिस्तानी नागरिकों के साथ बातचीत औऱ मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां इनसे जानकारी ले रही हैं। इसी के साथ ही उनकी ओर से जो जानकारियां दी जा रही हैं उससे एजेंसिंया संतुष्ट नहीं है। एजेंसियां इस बारे में भी जांच कर रही हैं कि क्या दोनों बहने आईएसआई के जासूस दूल्हे की रणनीति का शिकार हुई हैं।

भारत की एजेंसियों को शक है कि सुरक्षा प्रतिष्ठान के आसपास रहने वाली भारतीय महिलाओं को लुभाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की यह नई रणनीति हो सकती है। उसी रणनीति में महू की दोनों बहने फंस गयी है। बहनों ने जानकारी दी कि वह पाकिस्तानी व्यक्तियों से शादी के लिए बात कर रही थीं। अभी हनीट्रैप के जरिए पाकिस्तानी एजेंसियां भारतीय जवानों को टारगेट करती रहती थीं।

महू की दोनों ही बहनों की उम्र 27 व 32 साल है। दोनों ने दावा किया का पाकिस्तानियों से इनका संवाद शादी के इर्द-गिर्द ही था। हालांकि जांच एजेंसियां इससे सहमत नहीं हैं। एजेंसियों के मन में सवाल है कि आखिर दोनों बहनों को सीमा के पार ही दूल्हे की तलाश क्यों थी।

LIVE TV