महिला सुरक्षा मामले में योगी सरकार की निकली हवा, फिर हुआ एसिड अटैक 

रिपोर्टर- आर.बी.द्विवेदी  

महिला सुरक्षाइटावा: दो बाइक सवारों ने इटावा में एक अधेड़ महिला पर एसिड अटैक किया। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई है। जानकारी के मुताबिक़ महिला का 60-70 फीसदी तक शरीर क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस महिला सुरक्षा के इस मामले में हीला-हवाली दिखाते हुए कोई भी एक्शन लेने से कन्नी काटती नज़र आ रही है।

यह मामला इटावा के ढुकरिया गॉव का है। पीड़िता सरला देवी जेल में बंद पति से मुलाक़ात कर घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान वहां पहले से दो बाइक सवार रास्ते में घात लगा कर बैठे हुए थे।

मौके का फायदा उठाते हुए बाइक सवारों ने सरला पर एसिड फेक दिया और वहां से फरार हो गए। इस हमले से महिला गंभीर रुप से झुलसी गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि महिला पर पीछे से एसिड अटैक किया गया। इस कारण महिला हमलावरों को देख नहीं पाई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि दबंगों ने खुलेआम सबके सामने एसिड फेका था।

दरअसल पीड़िता के परिवार वाले इस हमले की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। उनके मुताबिक़ पन्द्रह साल पूर्व पीड़िता के बेटे पर इलाके में रहने वाले साहब सिंह की बेटी को भगाने का आरोप था। जिसके बाद आरोपी शैलेन्द्र सिंह और साहब सिंह के घर वालों ने पीड़िता के बेटे की हत्या कर दी थी।

बदला लेते हुए पीड़िता के पति उदयवीर सिंह ने मुंशीलाला की हत्या कर दी थी। इसी कारण उदयवीर सिंह की पत्नी सरला देवी पर तेजाब ड़ाल दिया गया।

LIVE TV