ये हसीना सिर्फ घूमने में बहाती है पसीना, कमाती है करोड़ों

महिला करोड़पतिनई दिल्ली। विदेशों की यात्रा करना हर किसी को पसंद होता हैं। लेकिन अगर हम आपको बताए कि आप मुफ्त में ऐसा कर करोड़पति बन सकते है तो कैसा रहेगा। चौंकिए मत, दरअसल ऐसा ही कुछ कर फिलीपीन्स की एक महिला करोड़पति बन चुकी है। इस महिला का नाम एलिन एडालिद है। एलिन खुद को एक नंबर का घुमक्कड़ बताती है।

एलिन बताती है कि, वो एक ट्रैवलिंग ब्लॉग चलाती है। ब्लॉग की मदद से वो दुनिया भर में घूमकर सालाना 80 हजार डॉलर कमा लेती है। साथ ही वो अब तक जापान, इंडोनेशिया, यूरोप, फ्रांस नॉर्वे आदि देशों में घूम चुकी है।

एलिन ने यह भी बताया कि, जब वो 19 साल की थी तब से उन्होंने कॉरपोरेट वर्ल्ड में जॉब करना शुरू कर दिया था। लेकिन 2 साल काम करने के बाद उन्हें ये समझ आ गया की ये जॉब उनके परफेक्ट लिए नहीं है।

तब से वो ट्रैवल ब्लॉग चलाने के साथ ही ऑनलाइन आउटडोर एसेसरीज का बिजनेस भी करती है। जिससे उनके ट्रैवलिंग की फंडिंग होती है। साथ ही उन्हें देश-विदेश घूमकर नए आइडियाज भी मिलते रहते है। अपने इन्ही आइडियाज की बदोलत एलिन विदेशों में घूमकर आराम से करोड़ों रूपए कमा लेती हैं।

LIVE TV