मनु और मनवीर की जोड़ी एक बार फिर करेगी धमाका, शो में आएंगे नजर
मुंबई। रियलिटी शो बिग-बॉस के खत्म होने पर फैंस को उम्मीद रहती है कि जल्द उनके फेवरेट कंटेस्टेंट पर्दे पर दिखें। बिग-बॉस 10 के कई कंटेस्टेंट हैं जो आज भी लोगों के दिल में हैं। उनमें से मनु और मनवीर ऐसे हैं जिन्हें दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। कहने को तो ये दो लोग हैं लेकिन लगता है जैसे एक ही नाम है।
मनु और मनवीर की जोड़ी ने शो में बहुत मनोरंजन किया। इनका नाम हमेशा साथ में ही लिया जाता है। दोनों ही फाइनल में पहुंचे थे। वो बात और है कि बिग बॉस के विजेता का खिताब मनवीर गुर्जर ने जीता था। ये कहना गलत नहीं होगा कि शो को मनोरंजक बनाने में इन दोनों का अहम योगदान रहा है।
बता दें, कि ये जोड़ी जल्द ही आपको छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है। मनु और मनवीर जल्द ही शो ‘छोटे मिया धाकड़ 4’ की जजिंग सीट पर बैठे नजर आएंगे। मनु पंजाबी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग में अपनी फोटो अपलोड की है।
बिग-बॉस सीजन 10 के खत्म होते ही उसकी कमी खलने लगी है। इसके स्थान पर शो ‘छोटे मिया धाकड़ 4’ लोगों को गुदगुदाने का काम कर रहा है। इसे सोहेल खान और नेहा धूपिया जज बने हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। छोटे मिया एक स्टैंडअप कॉमेडी शो है। इसमें 12 बच्चे कंटेस्टेंट के रूप में होंगे।