पंजाब में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, पानी-रोजगार और ड्रग्स को बनाया मुद्दा

मनमोहन सिंहचंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पंजाब में चुनावी अभियान को तेज करते हुए घोषणापत्र जारी कर दिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीते 10 सालों में बहुत पीछे चला गया है।

मनमोहन सिंह की अपील-

मनमोहन सिंह ने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो में सूबे की बेहतरी के मुद्दों को जगह दी है। घोषणापत्र में अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी तस्वीर छापी गई है। उन्होंने ने कहा कि पंजाब को अमरिंदर सिंह जैसे कुशल नेतृत्व की जरूरत है ताकि राज्य को 10 सालों में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई हो।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विकास की ओर जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल सरकार जमीनों, इमारतों और वृद्धाश्रमों को भी बेचने में जुटी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विकास की ओर जाएगा।

घोषणापत्र में कांग्रेस पानी के बंटवारे, नशाखोरी, बेरोजगारी, औद्योगिक एवं कृषि विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया है।

LIVE TV