मथुरा काण्‍ड में आरएसएस नेता का नाम सामने आया

मथुरा काण्‍डमथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा काण्‍ड में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मथुरा काण्‍ड के मुख्‍य आरोपी रामवृक्ष यादव के सुरक्षा प्रभारी वीरेश यादव को गिरफ्तार किया है। वीरेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया है कि मथुरा के जवाहरबाग में राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता लाठी चलाने की ट्रेनिंग देते थे। आरएसएस नेता राजवीर सिंह आगरा के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के नये मंत्रियों को विभाग आवंटित, बलराम यादव बने माध्यमिक शिक्षा मंत्री

मथुरा काण्‍ड पर बड़े खुलासे

मथुरा काण्‍ड के आरएसएस कनेक्शन से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। अब पूरे मामले की जांच को नए तरीके से देखा जा रहा है। पुलिस रामवृक्ष यादव और आरएसएस के कनेक्शन को भी तलाश रही है। यह पहला मौका है जब म‍थुरा काण्‍ड के किसी आरएसएस नेता का नाम सामने आया है।

वीरेश ने पुलिस के सामने कई और खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि रामवृक्ष ने उसे ही जवाहरबाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। जवाहरबाग में उसने दर्जनभर से अधिक सुरक्षा चौकियां बनाई थीं। हर चौकी पर चार से छह लोग तैनात रहते थे।

यह भी पढ़ें : क्या होगा जब मुर्दा देगा गवाही ?

वीरेश ने रामवृक्ष की संपत्ति के भी कई राज खोले। उसने बताया कि रामवृक्ष यादव के पास 15 किलो सोना और लाखों रुपए नकद जमा थे। यह सब दान में मिला था। जवाहरबाग आने वाले कई लोग अपने गहने और नकद दान में दिया करते थे।

पुलिस के मुताबिक वीरेश ने जवाहरबाग में पागल दल के नाम से समूह बनाया था। इसमें गुस्सैल युवाओं को भर्ती किया जाता था। यह समू‍ह किसी भी वक्त मारपीट के लिए तैयार रहता था। पुलिस के मुताबिक वीरेश पर 15 हजार रुपए का इनाम था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वीरेश को मथुरा कोतवाली इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : पहली बार बड़े दुश्‍मन ने माना, नामुमकिन है मोदी को हराना

LIVE TV