अगर चाहिए मंगल ग्रह की लाल मिट्टी तो पहुंचे इस पते पर

आज के समय में दुनिया के हर बड़े देश में मंगल ग्रह पर पहुंचने की होड़ मची हुई है। अमेरिका जहां पहले ही इस पर अपने अभियान शुरू कर चुका है तो भारत ने भी मंगलयान भेजकर यह दिखा दिया है कि वह भी पीछे नहीं है।

मंगल ग्रह की लाल मिट्टी

जापान, चीन और रूस भी इसके अभियान पर काम कर रहे हैं। ऐसे में हम अगर यह कहें कि मंगल ग्रह की दीवानगी बड़ गई है तो यह गलत नहीं होगा।

जिस पत्थर को एक शख्स ने बना रखा था गेट, बाद में पता लगा है करोड़ों का उल्कापिंड

हालांकि इस बीच फ्लॉरिडा से ऐसे दीवानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। अब आप भले ही मंगल तक न पहुंच पाएं पर आपको वहां की मिट्टी जरूर नसीब हो सकती है। जी हां, यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा मंगल और छोटे तारों की मिट्टी बेच रही है। 1500 रुपए में एक किलो मिट्टी मिल रही है।

छोटा सा ट्विस्ट भी है

अब इस खबर में एक और ट्विस्ट भी है। हम आपको बता दें कि यह मिट्टी सीधे मंगल ग्रह से नहीं आई है। बल्कि ग्रह पर खेती और दूसरी जरूरतों की संभावनाओं को तलाश रहे वैज्ञानिकों का कारनामा है।

क्या गौ-भक्तों को पता है, गाय को गले लगाने की कीमत है 22 हज़ार रुपये

उन्होंने प्रयोगशाला में मंगल ग्रह जैसी मिट्टी तैयार की है। इससे यह जानने में सफलता हासिल होगी कि वहां की मिट्टी किन चीजों के लिए उपजाऊ साबित हो सकती है।

मिट्टी का फॉर्मूला पूरी तरह से वैज्ञानिक विधि है। मजेदार बात यह है कि आम लोगों के लिए भी इसकी बिक्री हो रही है। ताकि वैज्ञानिकों के साथ ही आम जनता भी इसको लेकर प्रयोग कर सके। दिलचस्प् बात यह है कि मिट्टी के लिए ढेर सारे ऑर्डर आ रहे हैं और 30 ऑर्डर पेंडिंग भी चल रहे हैं।

LIVE TV