मंगलवार को करेंगे ये उपाय तो नहीं होंगे परेशान

मंगलवारआकाश में स्थित नौ ग्रहों में से मंगल ग्रह एक क्रूर ग्रह है। जो कि रंग में तांबे की तरह लाल दिखाई देता है। मंगल ग्रह मेष राशि वालों का स्‍वामी ग्रह होता है और अ अक्षर से शुरु होने वाले नाम वालों पर अपना प्रभाव डालता है। खास तौर से यह ग्रह तब ज्‍यादा आक्रामक होता है जब इसके साथ शनि , राहू या केतु में से कोई ग्रह साथ आ जाता है। आज मंगलवार है । यह दिन हनुमान जी का भी दिन है।  मंगलवार को किए गए ये उपाय मंगल की पीड़ा को कम करते हैं। वहीं इसकी क्रूर नजर के दोष को कम करते हैं। जानिए मंगल के उपाय….

मंगल ग्रह से संबधित जो भी उपाय करें। तो 21 दिन तक उस उपाय को करने की कन्टीन्यूटी बनाए रखें।

शुक्लपक्ष के मंगलवार को सुबह 6 से 8 बजे के बीच या दोपहर 1 से 2 बजे के बीच या रात्रि 8 से 9 बजे के बीच लाल चन्दन का पाउडर धन रखने के स्थान पर छिड़के तो धन रुकने लगेगा।

मंगलवार को मंगल यंत्र का पूजन करने से मंगल ग्रह के कारण आने वाले कष्ट में राहत मिलती है।

मंगलवार को जरूर करें ये उपाय

मंगल यंत्र का पूजन एक पाटा लें। इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाए। अब मंगल यंत्र को दूध व जल से साफ करें। यंत्र को पोछकर पाटे पर स्थापित करें। धूपबत्ती व दीप जलाएं। अब लाल चंदन से मंगल यंत्र का पूजन करें। साथ ही लाल फूल समर्पित करें।

मंगल के मंत्र से मंगल यंत्र का पूजन करें। मंत्र का जप 108 बार करें।

मंत्र इस प्रकार है- ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

मंगलवार को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। दीपक के अंदर दो लौंग भी रखें। साथ ही हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। पूर्ण श्रद्धा के साथ उपाय करें।

मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में पान चढ़ाना चाहिए। पान को तैयार करने में शामिल की गई सामग्री मंगल और चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करती हैं। यह उपाय कर्ज उतरने की स्थिति में फायदा पहुंचाता है। साथ ही बिजनेस में भी फायदा पहुंचाता है।

मंगल का संबंध ऊर्जा से है। मंगल ग्रह के कारण कार्यों में रुकावटें आती हो। करियर आगे नहीं बढ़ रहा हो तो घर के पश्चिमी दीवार पर सफेद घोड़े की तस्वीर लगाएं। ऐसी तस्वीर जिसमें सूर्य देव के रथ को सात घोड़े चला रहे हो, पूर्व दिशा में लगाई जा सकती है।

लाल रंग के हकीक पत्थर को तांबे की अंगूठी में जड़वा लें। इसे मंगलवार को पहनें। मंगल का कारक रत्न मूंगा है। लेकिन मूंगा पहनना हर किसी के लिए लाभप्रद नहीं होता है। हकीक पत्थर पहनने का कोई नेगेटिव इफेक्ट नहीं देखा गया है। साथ ही हकीक पत्थर अन्य रत्नों की तुलना में महंगा भी नहीं होता। केवल तांबे की अंगूठी और कड़ा पहनने से भी मंगल संबंधी पीड़ा दूर होती है।

जटामासी का पाउडर, लाल चंदन, मालकांगनी, मौल श्री, हींग, सिंगरिक में से जो भी सामग्री उपलब्ध हो उसे ले लें। नहाने के पानी में 1 या आधा चम्मच इस मिश्रण को मिला दें। मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही मांगलिक दोष कम होगा।

कत्था के वृक्ष पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता हैं। कत्था को खैर भी कहा जाता है। किसी बगीचे में या वृक्षारोपण के स्थान पर कत्था का रोपण करें। मंगल ग्रह की पीड़ा दूर होगी।

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तांबे में रखा हुआ पानी से मंगल और चंद्र की युति का शुभ प्रभाव बढ़ता है जिससे कि व्यवसायिक उन्नति के लिए अच्छा होता है।

मंगल युवा व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए मंगलवार को किसी युवा व्यक्ति को मीठा खिलाएं या दान करें। इससे मंगल ग्रह की पीड़ा घटती है।

मंगलवार को गाय को गुड़ व रोटी खिलाने से मंगल ग्रह के कारण आने वाली पैसे की तंगी की समस्या दूर होती है।

देवी गायत्री का पूजन मंगल ग्रह के साथ-साथ सूर्य ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने वाला कहा गया है।

मंगल यंत्र के कई प्रकार हैं जिनमें 21 त्रिकोण वाले मंगल यंत्र को मांगलिक दोष निवारण में पूजन करना श्रेष्ठ कहा गया है।
शुक्ल पक्ष के मंगलवार को तांबे के पतरे पर बने हुए मंगल यंत्र को खरीद लें। एक पाटा लें। पाटे को उत्तर दिशा की ओर स्थापित कर दें। उस पर कुमकुम से शुभ आकृति बनाकर चावल रखें। अब इस पर लाल वस्त्र बिछाएं। अब मंगल यंत्र को दूध व जल से धो लें। अब स्वच्छ कपड़े से इसे पोंछ लें। मंगल यंत्र को पाटे पर स्थापित करें।
धूपबत्ती व दीप जलाएं। अब लाल चंदन से मंगल यंत्र का पूजन करें। साथ ही लाल फूल समर्पित करें। कम से कम सात हजार जप करें। सात हजार जप 7 दिन या 21 दिन में भी पूरे किए जा सकते हैं। जिस दिन जप पूरे हो जाए। उसके बाद आने वाले मंगलवार को सारी सामग्री सहित मंगल यंत्र को घर से दूर जमीन में दबा आए।

मंत्र इस प्रकार है-ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

LIVE TV