भूलकर भी ना करे ये 4 काम करने के बाद तुरंत नहाने की गलती, नही तो…

शरीर की स्वच्छता के लिए नहाना बहुत जरूरी हैं, खासतौर से गर्मियों के दिनों में। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जानना जरूरी हैं कि कब नहाया जाए। जी हाँ, अक्सर अनजाने में व्यक्ति कुछ ऐसे काम के बाद नहाने चला जाता हैं जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं हैं और हमारी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने के तुरंत बाद नहाना आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। तो आइये जानते हैं

खाना खाने के बाद

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी नहीं नहाना चाहिए। अगर आपको नहाना ही है तो खाना खाने से पहले नहाएं या खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद नहाना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद हमारी पाचकाग्नि (भोजन को पचानेवाली ऊर्जा) हाई होती है। लेकिन जब हम नहाते हैं तो पानी के कारण हमारे शरीर का तापमान कम होता है। ऐसे में गर्मी और सर्दी के कारण भोजन के पाचन की प्रक्रिया बाधित होती है। ऐसा करने से अजीर्ण की समस्या होती है यानी कब्ज बढ़ जाता है। व्यक्ति को बुखार आ सकता है या तेज सिर दर्द की दिक्कत हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय भोजन करने के बाद नहाने के क्रम को अपनी आदत बना ले तो उसे पैरालिसिस जैसी घातक बीमारी का अटैक भी आ सकता है।

योग-एक्सर्साइज या डांस के बाद

योग, एक्सर्साइज और डांस करने के दौरान हमारे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बहुत तेजी से होने लगता है। इससे हमें गर्मी का अहसास होता है। इन क्रियाओं को करने के बाद शरीर का तापमान सामान्य हो जाने का इंतजार करें। जब आपकी सांस सामान्य गति से आने लगे, दिल की धड़कने सामान्य हो जाएं और आप खुद को शांत अनुभव करें तभी नहाने जाएं।

सोकर उठने के बाद

अगर आप सुबह को सोकर उठते हैं और जाकर शॉवर के नीचे खड़े हो जाते हैं तो ऐसा करने की आदत तुरंत छोड़ दें। यह क्रिया आपको हार्ट और बीपी का मरीज भी बना सकती है। सोते समय भी हमारे शरीर का तापमान अधिक होता है और ब्लड फ्लो की स्पीड भी अधिक होती है। अगर हम बिस्तर से उठकर सीधे जाकर शॉवर के नीचे खड़े हो जाएंगे या तुरंत मुंह धोएंगे तो हमारा शरीर सर्दी-गर्मी का शिकार हो जाता है।

कहीं बाहर से आने के बाद

कहीं बाहर से पैदल चलकर आने के बाद या लंबी ड्राइविंग के बाद घर पहुंचकर कभी भी नहाना या मुंह नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से पहले कम से कम 30 मिनट का ब्रेक लें। क्योंकि जब हम बाहर से आते हैं, फिर चाहे पैदल आ रहे हों या लंबी ड्राइविंग और राइडिंग के बाद, इस दौरान हमारे शरीर की ऊष्मा काफी बढ़ी हुई होती है। ऐसे में शरीर पर पानी गिरने से हमारे शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है और बॉडी जुकाम, सर्दी या सिरदर्द के रूप में अपना रिऐक्शन देती है।

LIVE TV