बोरिंग भरवा और सादी सब्जी करिए किनारे, भिंडी थोरन के लिजिए चटकारे
छोटे बच्चे हो या घर के बड़े बूढे भिंडी सभी की पसंदीदा सब्जियों में से एक होती है। आत तौर पर लोग सादी भिंडी छौंक देते हैं या इसका भरवा बनाते हैं। आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल में भिंडी बनाना सिखाएंगे। इसे भिंडी थोरन कहते हैं। यह स्वाद में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही बनाने में आसान होती हैं।
सामग्री-
- कटी हुई भिंडी- 2 कटोरी
- छोटे प्याज- ¼ कटोरी
- हरी मिर्च- 2
- जीरा- एक चुटकी
- करी पत्ते- 8 से 10
- सरसो के दाने- ¼ छोटा चम्मच
- नारियल तेल- आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: ये नया डेजर्ट रिश्तों में भरेगा गहरी मिठास
यह भी पढ़ें: आपको मखाने की तरह हल्का कर देगा ये मज़ेदार नाश्ता
भिंडी थोरन बनाने की विधि-
- गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं। उसमें नारियल का तेल डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर उसमें सरसो के दानें और करी पत्ते डालकर चटकाएं।
- तड़के के बाद एक बर्तन में बची हुई सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे तैयार किए तड़के में मध्यम आंच पर पका लें।
- तैयार है भिंडी थोरन, रोटी या पराठे के साथ चखें।